Rajasthan Weather: गर्मी के प्रकोप से पूरा राजस्थान झुलसा, आने वाले दिनों में लू के थपेड़े और सताएंगे

Weather Update: राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यानी रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी है|


 Rajasthan Weather: गर्मी के प्रकोप से पूरा राजस्थान झुलसा, आने वाले दिनों में लू के थपेड़े और सताएंगेWeather Update: राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यानी रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. 
 
Rajasthan Weather: गर्मी के प्रकोप से पूरा राजस्थान झुलसा, आने वाले दिनों में लू के थपेड़े और सताएंगे
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.
Weather Update: राजस्‍थान में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. पूरे राजस्थान के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. केवल माउंट आबू शहर का तापमान 40 डिग्री से कम है. तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को सता रही हैं. प्रदेश में दिन के साथ-साथ गर्मी रात को भी सता रही है. 

एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम  शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है.

44 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान  
पूर्वी राजस्थान की बात करे तो गर्मी यहां भी सताने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है. 

गर्मी के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को सताएंगे. राज्य के पश्चिमी एवं उत्तरी भागों में 18 से 22 मई के दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. 

इन जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट 
विभाग की ओर से आज अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में गर्मी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 

मौसम विभाग की ओर से लोगों के लिए जारी की गई है. दिन के समय कम से कम बाहर निकले. चेहरे और सर को किसी कपड़े से ढक कर रखें. समय-समय पर पेय पदार्थ पीते रहे. 

0 टिप्पणियाँ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now